फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने सीखा आत्मनिर्भर बनना

Sat, 12 Apr 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
यूको ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान शिमला की ओर से ग्राम पंचायत शकराहा में बेरोजगार महिलाओं के लिए करवाए गए फूड प्रोसेसिंग एंड बेकरी प्रोडक्ट शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम में प्रायोजित किया गया। इसमें ग्राम पंचायत शकराहा की 30 महिलाओं ने भाग लिया।

यूको ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान के सदस्य दीपक शर्मा ने बताया कि महिलाओं का कौशल विकास करने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।

इसमें महिलाओं को फूड प्रोसेसिंग की जानकारी दी गई। साथ ही कई चीजों को बनाने के बारे में भी टिप्स दिए गए।

महिलाओं ने इस शिविर में काफी उत्साह दिखाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत शकराहा की प्रधान कविता कंवर, प्रवीण वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें