फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक साहित्य से मजबूत होती है एकता : प्रो. सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। लोक साहित्य किसी भी राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का आधार है। इसके बिना विश्व का इतिहास अधूरा है। यह बात पद्मश्री प्रो. हरमोहिंदर सिंह बेदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के हिंदी विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ पर कही। हिंदी साहित्य एवं लोक साहित्य के विविध आयाम विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रो. बेदी ने कहा कि भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने में लोक साहित्य की अहम भूमिका है। लोक साहित्यिक विरासत किसी भी राष्ट्र के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि भाषा संवेदना और चेतना का आधार है। हिंदी विभागाध्यक्ष एवं संगोष्ठी निदेशक डॉ. भवानी सिंह ने बताया कि संगोष्ठी में लोक साहित्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें