फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नक्शा पास करने के लिए बनाए साॅफ्टवेयर में मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में भवनों के नक्शे पास करने के लिए बनाए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में फिलहाल कुछ खामियां मिली हैं। नगर निगम ने इन्हें दूर करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में शहरवासियों को नक्शों के ऑनलाइन आवेदन के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। इस साॅफ्टवेयर को लेकर मंगलवार को नगर निगम आयुक्त कार्यालय में बैठक हुई जिसमें साॅफ्टवेयर तैयार करने वाली कंपनी ने प्रस्तुति दी। इस दौरान निगम की वास्तुकार शाखा के अधिकारियों ने कुछेक कमियां बताईं। कहा कि एक भवन के नक्शे, रिवाइज नक्शे, कंपलीशन आदि के लिए उसकी एक ही आईडी बननी चाहिए। आवेदनों को ढूंढने के लिए सॉफ्टवेयर में और प्रावधान करने की जरूरत है। इसे नगर निगम नियमों के अनुसार तैयार किया जाना चाहिए। साॅफ्टवेयर तैयार है लेकिन अब निगम की जरूरत के अनुसार इसमें हल्के बदलाव हो सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें