फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी से कौमिक में फंसे पांच पर्यटकों को सुरक्षित बचाया

Tue, 09 May 2023 05:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

पुलिस ने कौमिक में बर्फबारी के कारण फंसे पांच सैलानियों को सुरक्षित बचाया है। सोमवार शाम थाना काजा में 112 हेल्पलाइन शिमला से सूचना मिली कि कौमिक में कुछ पर्यटक बर्फ में फंसे हैं। 
विज्ञापन
पर्यटकों को सुरक्षित बचाकर कसोल पहुंचाया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने कौमिक में बर्फबारी के कारण फंसे पांच सैलानियों को सुरक्षित बचाया है। सोमवार शाम थाना काजा में 112 हेल्पलाइन शिमला से सूचना मिली कि कौमिक में कुछ पर्यटक बर्फ में फंसे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम कौमिक पहुंची। दिल्ली निवासी हर्ष कुमार, भावना, कशिश जैन, शुभम जैन और राहुल यादव अपने निजी वाहन से कौमिक तक गए थे। वापसी में बर्फबारी के कारण उतर नहीं पाए और वे यहीं फंस गए। पुलिस ने टैक्सी यूनियन काजा की मदद से पर्यटकों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें