फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी से पांच कर्मचारी सेवानिवृत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) और राजकीय दंत महाविद्यालय से शनिवार को पांच कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इन कर्मचारियों के लिए दोनों अस्पतालों की कर्मचारी यूनियन ने कमरा नंबर छह में विशेष विदाई समारोह आयोजित किया। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में नर्सिंग अधीक्षक के पद से राधा चौहान, अधीक्षक ग्रेड-टू के पद से राजेश चौहान, वरिष्ठ सहायक के पद से बाबू लाल चौहान, कनिष्ठ सहायक राम दयाल और चतुर्थ श्रेणी के कर्मी मोहन लाल शामिल हैं। इन कर्मचारियों द्वारा सालों तक अस्पताल को दी गई सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर आईजीएमसी एवं राजकीय दंत महाविद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ के प्रधान कपूर जिस्टू, वित्त सचिव राजेश भारद्वाज और महासचिव गिरीश महंत सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनके स्वस्थ और पारिवारिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें