फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: करोड़ों के घोटाले का आरोपी बैंक प्रबंधक गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

Fri, 21 Jul 2023 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)

सार

डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि राजपाल सिंह ने नालागढ़ में बैंक प्रबंधक की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए ऋण देकर 5.11 करोड़ रुपये का घोटाला किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालागढ़ पुलिस ने करोड़ों रुपये का घोटाला करने के आरोपी हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। राजपाल सिंह ऊना जिले के चलोला गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार बैंक प्रबंधक ने नालागढ़ में वर्ष 2011 व 2013 के दौरान इस घोटाले को अंजाम दिया था। इसके बाद उसे वर्ष 2016 में निलंबित कर दिया गया था। वर्ष 2019 में इसके खिलाफ बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक ने मामला दर्ज करवाया था। लेकिन यह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था।

विज्ञापन


नालागढ़ के अतिरिक्त थाना प्रभारी अशोक राणा ने इस मामले की छानबीन करते हुए ऊना के चलोला गांव में छापा मारा। पांच-छह दिन तक छानबीन के बाद उसके गांव के किसी व्यक्ति से उसका मोबाइल नंबर लिया और उसके बाद पता चला कि वह ऊना की लक्कड़ कॉलोनी में रह रहा है। यहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को दालत में पेश किया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि राजपाल सिंह ने नालागढ़ में बैंक प्रबंधक की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए ऋण देकर 5.11 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। वर्ष 2019 में बैंक प्रबंधक राजपाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था लेकिन वह कहीं पर नहीं मिल रहा था लेकिन अब पुलिस ने आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें