फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीएवी स्कूल के बाहर प्रदर्शन मामले के 5 आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिमला मनु प्रिंजा की अदालत ने 30 मार्च 2019 को डीएवी स्कूल मिडिल बाजार के बाहर फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हुए प्रदर्शन के मामले में पांच आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत ने सबूतों के अभाव में विजेंद्र, बलबीर पराशर, बाबू राम, मथुरा दास और पवन कुमार को दोषमुक्त कर दिया है। अभियोजन पक्ष का आरोप था कि 30 मार्च 2019 को दोपहर करीब 12:10 बजे उक्त पांचों आरोपी लगभग 30-35 अभिभावकों के साथ स्कूल के बाहर एकत्र हुए और बिना अनुमति प्रदर्शन तथा नारेबाजी की। अदालत ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और इसमें किसी भी तरह की हिंसा या सार्वजनिक शांति भंग करने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें