चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत मधाना में लगभग शनिवार रात नौ बजे के आसपास अचानक मकान में आग लगने से 14 कमरे जलकर राख हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह आग जोगिंदर पुत्र अनंतराम और उसके भाई वीरेंद्र सिंह के घर में लगी। स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन आग ने भयानक रूप धारण कर लिया था। मकान में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, बाकी सब कुछ जलकर राख हो गया है। पूर्व प्रधान मोहनलाल का कहना है कि अग्निशमन विभाग को सूचित कर दिया गया है, परंतु वह मौके पर कोई नहीं पहुंचा था।