न्यू शिमला में टेलर की दुकान जली
शिमला। न्यू शिमला फेज दो में शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे एक टेलर की दुकान में आग लग गई। इस घटना में ढाई लाख से अधिक का नुकसान आंका गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग के डिविजनल फायर अफसर डीसी शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही करीब 4:40 बजे माल रोड और छोटा शिमला फायर स्टेशन से अग्निशमन के जवान मौके पर पहुंचे थे। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक राजीव कुमार की बताई जा रही है। डीसी शर्मा ने बताया कि तीन मंजिला भवन में ऊपरी मंजिल की रिहायश और निचली मंजिल की दोनों दुकानों को सुरक्षित बचा लिया है। सात बजे बचाव दल आग को शांत कर लौटे।