बनूटी के पास आग पर दोपहर तीन बजे पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के आसपास जंगलों के जलने का सिलसिला लगातार जारी है। शहर के पास टुटीकंडी के जंगलों में सुबह 11 बजे आग लग गई जिसे शाम तक नियंत्रित किया गया।
बनूटी के पास करीब 10 बजे आग लगी। आरओ वन विभाग अंशुल ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दोपहर को 3 बजे के करीब आग पर काबू पाया गया। हिपा के करीब शिलड़ू गांव के पास तीन दिन बाद दोबारा शाम को 4 बजे के करीब आग भड़की। इसके अलावा पुजारली में साईं मंदिर के पास भी शाम को चार बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद वन विभाग और अग्निशामक विभाग के अधिकारी तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। शहर के पास मूलकोटी में भी 3:30 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली। सभी आग में करीब 20 हेक्टेयर इलाका प्रभावित हुआ है। वन विभाग के आरओ अजीत ने बताया कि बहुत जगह आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वन विभाग, अग्निशामक विभाग और स्थानीय निवासियों मिल कर आग बुझाने का प्रयास कर रहे है।