मन्वीं गांव के मकान में लगी आग
- फोटो : संवाद
उपमंडल भोरंज के गांव मन्वीं में बुधवार को एक मकान में आग लग गई। मन्वीं निवासी हरीश कुमार पुत्र देवा राम के मकान में आग लगने से लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। आग सुबह 9:00 बजे के आसपास लगी। घर के सभी सदस्य किसी काम को लेकर बाहर गए हुए थे। जब घर से धुआं उठने लगा तो आसपास के घर के लोगों ने शोर मचाया। शोर मचने पर गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। आग से कमरे में लगी एलईडी, लकड़ी की अलमारी व अलमारी में रखी 25 हजार रुपये नकदी, कपड़े सहित कमरे में मौजूद अन्य सामान जलकर राख हो गया। प्रधान शशि कुमार ने कहा कि आग लगने की सूचना पटवारी को दे दी गई है। आग से लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है।