फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचआरटीसी बस का रास्ता रोकने पर एफआईआर

Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
शिमला। पुलिस थाना सुन्नी में एचआरटीसी बस का रास्ता रोकने, चालक और परिचालक से गाली-गलौज करने के आरोप में टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता कुंदन लाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह एचआरटीसी बस नंबर एचपी 63 डी-0274 को शिमला से पनेहरा की ओर ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में टैक्सी को कथित तौर पर इस तरह खड़ा किया था कि बस का रास्ता बाधित हो गया। आरोप है कि टैक्सी चालक रूपलाल ने शिकायतकर्ता चालक और परिचालक के साथ गाली-गलौज की और उन्हें धमकी भी दी। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें