फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले पर एफआईआर

Wed, 22 Aug 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में शिमला पुलिस ने थाना सदर में एफआईआर दर्ज की है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर मुख्यमंत्री के लिए अभद्र टिप्पणी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फेसबुक पर पोस्ट डालने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा और कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शिमला से मिल कर मुख्यमंत्री के लिए फेसबुक पर अपशब्द लिखने वाले सतीश जरयाल नाम के व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर लिखित शिकायत दी। 

नरेश शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री प्रदेश के मुखिया हैं और संवैधानिक पद पर आसीन हैं। पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद सतीश जरयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें