शिमला। सदर थाना के अंतर्गत लक्क्ड़ बाजार क्षेत्र में महिला से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने घर पर खड़ी थी। महिला के मुताबिक इस दौरान आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद महिला ने इस संबंध में लक्कड़ बाजार चौकी में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।