फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के बल्ह में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का फाइनल लिडार सर्वे पूरा

Thu, 22 Jul 2021 10:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,मंडी

सार

यह सर्वे पंद्रह जून तक पूरा होना था, लेकिन पहले तकनीकी और बाद में मौसम की खराबी के चलते सर्वे स्थगित हुआ है। प्रदेश सरकार वैपकोस लिमिटेड जल शक्ति मंत्रालय के माध्यम से लिडार सर्वे करवा रही है। 
विज्ञापन
बल्ह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लिडार सर्वे गुरुवार को पूरा हो गया है। दस दिन के भीतर अब सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस सर्वे से रनवे की सटीक दिशा और लंबाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। लिडार सर्वे पिछले सप्ताह शुक्रवार को शुरू हुआ था।

विज्ञापन


शनिवार को सत्तर फीसदी सर्वे हुआ, लेकिन खराब मौसम के चलते यह सर्वे अटक गया। गुरुवार को यह सर्वे पूरा कर लिया गया है। बता दें कि यह सर्वे पंद्रह जून तक पूरा होना था, लेकिन पहले तकनीकी और बाद में मौसम की खराबी के चलते सर्वे स्थगित हुआ है।

प्रदेश सरकार वैपकोस लिमिटेड जल शक्ति मंत्रालय के माध्यम से लिडार सर्वे करवा रही है। दो चरणों में बनने वाले एयरपोर्ट का रनवे कुल 3150 मीटर लंबा होगा। यह प्रदेश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। बल्ह में बनने वाला यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। पर्यटन और सामरिक दृष्टि से हवाई अड्डा महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


बल्ह में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में अहम एरियल लिडार पूरा हो गया है। 10 दिन के भीतर सर्वे रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। इससे रनवे की सटीक दिशा और लंबाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

- रवि प्रकाश गुप्ता, परियोजना प्रभारी, वैपकोस लिमिटेड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें