शिमला। राजधानी के मालरोड से लोअर और मिडिल बाजार को जाने वाली सभी सीढ़ियों पर गंदगी जमी हुई है। मालरोड पर कई जगहों पर लोअर बाजार से जोड़ने के लिए सीढ़ियां बनाई गई हैं लेकिन नगर निगम इनकी सफाई सुनिश्चित नहीं कर रहा। कई जगहों पर सीढ़ियों पर गंदगी जमी हुई है। यह पर्यटन स्थल पहाड़ों की रानी की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। रिज, मालरोड, मिडिल बाजार और लोअर बाजार शहर के स्थल हैं जहां रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक और लोग आवाजाही करते हैं। पर्यटकों साहिल, रेशमा, रिया ने कहा कि इन स्थानों पर नियमित सफाई होनी चाहिए, जिससे स्वच्छता बनी रहे। संवाद