फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नशे के खिलाफ संदेश देगा फिल्म महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में 8 जून को शुरू होगा महोत्सव
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मांगी फिल्मों के लिए प्रविष्टियां

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शिमला ग्रीष्मोत्सव फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय बैक टू लाइफ रखा है। फेस्टिवल का आयोजन 8 जून से 12 जून 2026 तक शिमला में होगा। शुक्रवार को हुई बैठक में जिलाधीश एवं अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने बताया कि वर्तमान में युवा वर्ग तेजी से नशे और विशेष रूप से सिंथेटिक ड्रग्स चिट्टा जैसी घातक प्रवृत्तियों की गिरफ्त में आ रहा है। ऐसे समय में कला और सिनेमा के माध्यम से जागरूकता फैलाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां ईमेल dcshimlafilmfestgmail.com के माध्यम से अथवा उपायुक्त कार्यालय शिमला में जमा करवा सकते हैं। ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से भी फिल्में भेजी जा सकती हैं। प्रतियोगिता में देशभर के विद्यार्थी, शौकिया फिल्म निर्माता और पेशेवर फिल्मकार भाग ले सकते हैं। फिल्म की अधिकतम अवधि 5 मिनट निर्धारित की है। प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 5 जून 2026 से आमंत्रित की जाएंगी और फिल्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 शाम 7 बजे तक निर्धारित की है। इसमें पहला पुरस्कार एक लाख, दूसरा पुरस्कार 50 हजार और तीसरा पुरस्कार 25 हजार रुपये ट्रॉफी और प्रमाण पत्र होगा। इसके अलावा दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें