फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Fire: हिमाचल के ऊना में दिल दहला देने वाली घटना, झुग्गियों में भड़की आग, चार बच्चे जिंदा जले

Fri, 10 Feb 2023 11:42 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट/अंब (ऊना)

सार

सरकंडों की झुग्गी में आग इतनी तेजी से फैली कि बच्चों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। इस दर्दनाक घटना में दो परिवारों के चिराग बुझ गए।
विज्ञापन
आग के बाद फैला मलबा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊना जिले के पुलिस थाना अंब के तहत बणे दी हट्टी में प्रवासी मजदूरों की दो झुग्गियों में आग लगने से चार बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे एक ही परिवार से थे। चौथा भी घर का इकलौता था। बच्चों के माता-पिता साथ लगती झुग्गी में सोए हुए थे। जब तक आग बुझाई गई, चारों की जलकर मौत हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। मृतकों में सोनू कुमार पुत्र कालिदास, नीतू कुमारी (14) पुत्री रमेश दास, भोलू कुमार (7) और शिवम कुमार (6) पुत्र रमेश दास निवासी दरभंगा बिहार शामिल थे। पुलिस जमीन के मालिक पर मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवम, नीतू और भोलू कुमार रिश्ते में भाई-बहन थे। बणे दी हट्टी में उनके माता-पिता करीब 25 साल से झुग्गी में रहते हैं। उनके परिवार की दो झुग्गियां हैं। बुधवार रात तीनों बच्चे पढ़ाई करने के लिए सरकंडों से बनी झुग्गी में चले गए। दूसरी झुग्गी में माता-पिता सोने चले गए। जिस झुग्गी में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, वहां पर उनके मामा का बेटा सोनू कुमार भी सोने आ गया। सोनू के माता-पिता किसी काम से दरभंगा गए हैं।

बुधवार देर रात 11:00 बजे झुग्गी में अचानक आग लग गई। सरकंडों की झुग्गी में आग इतनी तेजी से फैली कि बच्चों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन अंब से फायरब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई, लेकिन तब तक चारों बच्चों की मौत हो चुकी थी। सोनू कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस दर्दनाक घटना में दो परिवारों के चिराग बुझ गए।
विज्ञापन


चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेजा गया। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि अंदेशा है कि झुग्गी के भीतर जली आग की चिंगारी आसपास गिरने से आग लगी है। प्रशासन ने मृतकों के परिवार को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। हादसे पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें