फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना की आरती के साथ शरद महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
पांवटा में शरद महोत्सव के अागाज पर यमुना की अारती करते हुए।
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव शुक्त्रस्वार को मां यमुना की आरती के साथ शुरू हो गया है। पहली सांस्कृतिक संध्या में हिंदी पार्श्व गायिका संजना भोला, हिमाचली लोक गायक ठाकुर दास राठी और विक्की राजटा प्रस्तुति देंगे। तीन दिन तक चलने वाले राज्य स्तरीय उत्सव में शुक्त्रस्वार शाम यमुना तट पर मां यमुना की आरती की गई। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि मंडलायुक्त शिमला राजीव शर्मा, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा और सहायक उपायुक्त प्रियंका चंद्रा ने दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यमुना शरद महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान कर दिया गया है। अब पांवटा साहिब का यह उत्सव और अधिक पहचान हासिल करेगा। यमुना शरद महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार हिंदी पार्श्व गायिका संजना भोला ने एक से बढ़ कर एक गीतों से धूम मचाई। इस मौके पर जिलाधीश आरके परुथीए एसडीएम पांवटा एलआर वर्माए हिमोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष आरपी तिवारीए एसएस गुप्ताए रणसिंह चौहानए अतर सिंह नेगीए पांवटा नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णा धीमानए उपाध्यक्ष नवीन शर्माए डीएसपी सोमदत्तए एसएचओ विजय शर्माए धनवीर सिंह, मदन शर्मा, ज्ञान प्रकाश शर्मा, यशपाल सिंह समेत अतिथिगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें