फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ठियोग में देवठियों में लोकगीतों और करयाला और नृत्य से बांधा समां

विज्ञापन
ठियोग के देवता चिखड़ेश्वर देवठी परिसर में बलिराज के गिर्द पारंपरिक रूप से नृत्य करते देवठु, कार
विज्ञापन
जनोग में देवता चिखड़ेश्वर महाराज की देवठी में दो दिवसीय उत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र की विभिन्न देवठियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान करयाला, लोकगीतों और पारंपरिक नृत्य के माध्यम से पहाड़ी लोक संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। ठियोग नगर के समीप जनोग स्थित देवता चिखड़ेश्वर महाराज की देवठी में रविवार शाम से शुरू हुआ दो दिवसीय उत्सव सोमवार शाम को संपन्न हुआ। देव परंपरा के अनुसार रविवार शाम मंदिर परिसर में बलराज जलाकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद युवाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर भगवान श्रीराम, हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की स्तुति की। इस दौरान करयाला सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। सोमवार को प्रसिद्ध लोक गायक केएल सहगल ने पहाड़ी लोकगीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उत्सव का समापन पारंपरिक महाभारत गायन के साथ हुआ। इसमें महाभारत के विभिन्न प्रसंगों और छंदों को लोक गायन शैली में प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों पर कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य भी किया। दो दिवसीय उत्सव में हजारों लोगों ने भाग लेकर देव आस्था और लोक संस्कृति का आनंद लिया। वहीं, चेयड़ स्थित देवता नाग की देवठी में भी करयाला का आयोजन किया गया। रातभर चले इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। इसके अलावा चिखड़, जैस, नाल, पट्रोग, धार कंदरू, कोटी, बखोग, मानन, शरमला, गुठान और शड़ी सहित क्षेत्र की अन्य देवठियों में भी दिवाली पारंपरिक तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालु अपने-अपने ग्राम देवताओं की देवठियों में चढ़ावा लेकर पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करने के साथ आतिशबाजी कर भी पर्व की खुशियां मनाईं।

ठियोग के देवता चिखड़ेश्वर देवठी परिसर में बलिराज के गिर्द पारंपरिक रूप से नृत्य करते देवठु, कार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें