शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने कैथू जेल की महिला बंदियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। क्लब की ओर से महिला बंदियों को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। क्लब ने सुधार गृहों में भी महिलाओं के लिए बेहतर मासिक धर्म स्वच्छता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जेल अधीक्षक और समस्त स्टाफ ने सहयोग किया, जिसके लिए क्लब ने उनका आभार व्यक्त किया। क्लब अध्यक्ष हरप्रीत सेंबी ने इस पहल का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता महिलाओं के स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण पहलू है और सुधार गृहों में भी इस पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर श्वेता चौहान, उपासना कल्टा, शिवानी कंवर और हरप्रीत सेंबी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संवाद