फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर उपचुनाव: मुकेश अग्निहोत्री बोले-जनता ने बनाया गूंगी-बहरी सरकार को जगाने का मन

Tue, 26 Oct 2021 06:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (कांगड़ा)

सार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, जिससे लोग तंग हैं। सरकार मुद्दों पर चुनाव लड़ने से भाग रही है। मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर में रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  
विज्ञापन
मुकेश अग्निहोत्री ने फतेहपुर में जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, जिससे लोग तंग हैं। सरकार मुद्दों पर चुनाव लड़ने से भाग रही है। विकास करवाने में फेल रही है। गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए जनता ने मन बना लिया है। मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर में रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून है। यही जोश और जुनून कांग्रेस को जीत दिलाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आप गलत को गलत नहीं कहेंगे तो गलत करने वाला और गलत करता जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में इतनी निकम्मी सरकार कभी नहीं देखी जो हर मुद्दे पर फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर में पिछले ग्यारह साल से कांग्रेस का विधायक रहा है और कांग्रेस का ही रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें