आरोप है कि एग्रीमेंट होने के बावजूद भी आरोपी ने जमीन किसी दूसरे को बेच दी। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सुशील ने एक व्यक्ति के साथ जमीन खरीदने का समझौता किया। इसके लिए
12 लाख रुपये भी उसे दे दिए थे लेकिन बाद में जमीन किसी और व्यक्ति को बेच दी। फिलहाल, पुलिस ने मामले में संलिप्त दोनों लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जमीन से संबंधित दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। संवाद
पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
शिमला। राजधानी में एक विवाहिता से प्रताड़ना का मामला पेश आया है। पीड़ित ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रतड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला गुड़गांव के सेक्टर-59 की निवासी है। कुछ साल पहले महिला की शादी शिमला के एक व्यक्ति के साथ में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर बीसीएस स्थित महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद