फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मशहूर पंजाबी भजन गायक मणि लाडला ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा

Fri, 20 Dec 2024 11:42 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

मणि लाडला ने कहा कि चिंतपूर्णी उनका दूसरा घर है और माता रानी के दर्शनों को कई बार चिंतपूर्णी मंदिर आते रहते हैं । 
विज्ञापन
मणि लाडला ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर पंजाबी भजन गायक मणि लाडला मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और उन्होंने माथा टेककर माता रानी का आर्शीवाद लिया। पुजारी सचिन कालिया ने मणि लाडला को विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।  इसके बाद मणि लाडला ने प्रशसंकों के साथ  फोटो खिंचवाई। मंदिर दर्शन के दौरान लाडला ने माता रानी के भेंट गाकर मंदिर आए सभी भक्तों का मन मोह लिया। दर्शन करने के बाद मणि लाडला ने कहा कि चिंतपूर्णी उनका दूसरा घर है और माता रानी के दर्शनों को कई बार चिंतपूर्णी मंदिर आते रहते हैं । माता रानी का आर्शीवाद हमेशा उन पर और उनके परिवार पर यूं ही बना रहे।  इस मौके पर उनके साथ पुजारी सचिन कालिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें