शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली के रोट्रेक्ट क्लब ने मंगलवार को रोटरी क्लब शिमला के सहयोग से नेत्र जांच और चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए रोट्रेक्ट क्लब की संयोजक शिक्षिका रीता चंदेल, अध्यक्ष रोटरी क्लब करण बांबा के प्रयासों की सराहना की। शिविर में छात्र छात्राओं, शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे उपलब्ध करवाए। शिविर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और स्टाफ के सदस्यों की आंखों की जांच की गई। इस आयोजन में कॉलेज की शिक्षिका डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. पूनम चंदेल, डॉ. लखबीर और रोटेरियन अमित सूद और मनु अग्रवाल उपस्थित रहे। ब्यूरो