फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिविर में 96 लोगों की जांचे नेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। लॉयंस क्लब शिमला की ओर से रविवार को न्यू शिमला स्थित लायन आई हॉस्पिटल कांप्लेक्स में निशुल्क आंखों की जांच के लिए शिविर लगाया गया। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 96 लोगों ने अपनी आंखों की निशुल्क जांच करवाई। इस दौरान दशमेश आई हॉस्पिटल मोहाली के डॉ. निर्मल और डॉ. हर्ष भारद्वाज ने लोगों की आंखों की जांच की। क्लब के अध्यक्ष गोपाल वैद ने बताया कि लॉयंस क्लब शिमला जनहित के करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में नगर निगम उप महापौर उमा कौशल और क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. राजेश चानना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें