शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य पूर्व अर्ध सैन्य कल्याण और समन्वय संघ ने सरकार से पूर्व अर्ध सैनिक बलों के लिए बोर्ड गठित करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष वीके शर्मा, मुख्य संरक्षक एमएल ठाकुर, मुख्य सलाहकार आरके शर्मा, संरक्षक बीएस जमवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद लाल नेहरटू और राज्य महासचिव वीर सिंह ने बताया कि हरियाणा की तर्ज पर सभी जिलों और राज्य स्तर पर राज्य कल्याण बोर्डों का गठन किया जाए। इसके अलावा संघ ने सरकार से राज्य में कर्मियों को वितरण के लिए सरकार द्वारा अधिकृत शराब की मुफ्त आवाजाही की अनुमति देने, हरियाणा की तर्ज पर सभी पूर्व अर्धसैनिक बलों के जवानों तथा उनकी पत्नी को हाउस टैक्स से छूट देने, शहीदों के बच्चों के लिए लंबे समय से लंबित नौकरियों के मामलों पर चर्चा करने को वार्ता के लिए बुलाने की मांग की है।