फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के न्याय-विज्ञान विभाग में बुधवार को साइबर अपराध और ऑनलाइन सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान हुआ। इसमें हिमाचल पुलिस की स्टेट सीआईडी साइबर क्राइम यूनिट की विशेषज्ञ मधु शर्मा ने एमएससी विद्यार्थियों और शोधार्थियों को साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने फर्जी वेबसाइट, ई-मेल, सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग और एटीएम धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने डीप फेक वीडियो की पहचान और मोबाइल सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी। कार्यक्रम में विभाग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार शर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें