शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) में विकसित भारत 2047 : चुनौतियां और अवसर विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन मंगलवार को हुआ। संगोष्ठी में देशभर से आए शिक्षाविदों, शोधार्थियों और नीति विशेषज्ञों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में संयोजक प्रो. मनोज दीक्षित ने विषय की रूपरेखा रखी जबकि मुख्य वक्ता प्रो. आरके मिश्रा ने विकास की चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने की। दो दिनों तक चले सत्रों में अर्थव्यवस्था, नीति-प्रशासन, समावेशी विकास और समग्र विजन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। समापन सत्र में प्रो. सुषमा यादव ने शिक्षा, नवाचार और संस्थागत सुदृढ़ता को विकसित भारत के लिए अहम बताया। संयोजक ने प्रमुख निष्कर्ष भी प्रस्तुत की। संवाद