फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: देवनागरी लिपि के विकास पर लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला में हिंदी पखवाड़े के समापन पर शनिवार को प्रदर्शनी लगाई गई। ब्राह्मी से देवनागरी लिपि की विकास यात्रा विषय पर इस प्रदर्शनी का आयोजन टैगोर अध्येता प्रोफेसर ओम प्रकाश शर्मा ने किया। संस्थान के सचिव मेहर चंद नेगी ने इसका शुभारंभ किया। प्रो. ओम प्रकाश शर्मा ने इस पर व्याख्यान भी दिया। उन्होंने देवनागरी लिपि के विकास और इसके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। संस्थान ने हिंदी पखवाड़े पर श्रुतलेख, आशुभाषण, टिप्पण आलेखन और शब्द ज्ञान, निबंध लेखन और कविता पाठ स्पर्धाएं भी आयोजित कीं। इनमें अखिलेश पाठक, केसर सिंह, देवेंद्र सिंह, अभिषेक दलवी, दीपक शर्मा, भूपेंद्र कश्यप, गुरजीत कौर और गोपाल सिंह ने इन स्पर्धाओं में स्थान पाने पर पुरस्कार जीते। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें