फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली कॉलेज में ऊनी परिधानों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में महिला प्रकोष्ठ की पहल पर हराइजन कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और उद्यमशील सोच एक साथ नजर आई। महाविद्यालय परिसर में लगे स्टॉलों पर छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार ऊनी परिधान, बेक्ड खाद्य उत्पाद, हस्तशिल्प सामग्री और आकर्षक आभूषण प्रदर्शित किए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने न केवल अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया बल्कि उनकी निर्माण प्रक्रिया, लागत और विपणन की जानकारी भी साझा की। प्रधानाचार्य प्रो. भारती भागड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. शिवानी खत्री के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्राओं के आत्मविश्वास को नई दिशा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें