फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेंट बीड्स कॉलेज में 200 पुस्तकों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज के पुस्तकालय में शुक्रवार को पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विषयों से जुड़ी करीब 200 पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। कॉलेज की पुस्तकालय समिति की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि विकसित करना और नियमित पुस्तक अध्ययन को बढ़ावा देना रहा। प्रदर्शनी में साहित्य, विज्ञान, इतिहास, स्व-सहायता, हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान और समकालीन साहित्य से जुड़ी पुस्तकें शामिल रहीं। इसके अलावा कॉलेज के शिक्षकों की ओर से लिखी और प्रकाशित पुस्तकों को भी विशेष स्थान दिया गया। दिनभर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। नई प्रकाशित पुस्तकों को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें