फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हिमाचल के पूर्व सैनिकों ने जंतर-मंतर पर दिया धरना, पीएम को दिया ज्ञापन

Mon, 13 Mar 2023 11:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अवाहदेवी(हमीरपुर)

सार

जिला कांगड़ा, ऊना, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला, सिरमौर तथा अन्य जिलों से पूर्व सैनिकों ने सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने दिया।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने जंतर-मंतर पर दिया धरना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायस ऑफ एक्स सर्विसमैन के बैनर तले जिला कांगड़ा, ऊना, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला, सिरमौर तथा अन्य जिलों से पूर्व सैनिकों ने सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने दिया। उन्होंने पूरे देश से आए हुए पूर्व सैनिकों के साथ ओआरओपी (वन रैंक, वन पेंशन) में उनके साथ हुए अन्याय के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन दिया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सिपाही से लेकर हवलदार रैंक की पेंशन बहुत कम बढ़ाई गई और नायब सूबेदार से लेकर आनरेरी कैप्टन तक के पदों की पेंशन को कम कर दिया गया, जो न्यायसंगत नहीं है। इसके साथ ही वीर बहादुर को नेशनल फ्रंट का अध्यक्ष चुना गया और साथ ही छह अगस्त को रामलीला मैदान में एक लाख से अधिक पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के इकट्ठे होने की भी रूपरेखा को भी अंतिम रूप दिया गया। पूर्व सैनिकों में कैप्टन जगदीश वर्मा, सूबेदार मेजर रमेश तपवाल, कैप्टन बालक राम शर्मा, सूबेदार किशोरी लाल शर्मा, हवलदार अमरदीप सिंह, कैप्टन चमन पठानिया, कैप्टन प्रताप सिंह, कैप्टन सुभाष, कैप्टन श्याम लाल शर्मा, कैप्टन सुरेश चंद्र पाराशर, कैप्टन शक्ति चंद, कैप्टन प्रताप कुमार, मास्टर वारंट अधिकारी तिलक, हवलदार राज कुमार, नायक बहादुर सिंह और हवलदार पवन ने भाग लिया।

विज्ञापन



महंगाई भत्ते की दो किस्तें न मिलने व अन्य समस्याओं पर जताया रोष
वहीं, हिम आंचल पेंशनर्स संघ की हमीरपुर जिला इकाई ने पेंशनरों को महंगाई भत्ते की देय दो किस्तों और चिकित्सा बिलों का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई है। संघ की मासिक बैठक सोमवार को जिला प्रधान केसी गौतम की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई। जिला अतिरिक्त महासचिव देश राज शर्मा ने बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी दी। पेंशनरों की स्थानीय समस्याओं एवं लंबित मांगों के बारे में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। पेंशनरों को पेंशन संशोधन पर मिलने वाले सेवानिवृत्ति आर्थिक लाभों जैसे ग्रैच्युटी, लीव इनकैशमेंट का टुकड़ों-टुकड़ों में भुगतान करना, चिकित्सा भत्ता न बढ़ाया जाना आदि मुद्दों पर सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया गया। मांग की गई कि सेवानिवृत्ति पर सारे आर्थिक लाभों का एकमुश्त भुगतान किया जाए व पेंशन संशोधन के मामलों के निपटान में तेजी लाई जाए। प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं को लेकर नई सरकार से पत्राचार शुरू कर दिया है। संघ का स्थापना दिवस समारोह 29 मार्च को आंबेडकर भवन जिला कुल्लू में मनाया जा रहा है। इस दौरान संस्थापक बीडी शर्मा, बलदेव दास शर्मा, जिला प्रधान केसी गौतम, निर्माण कमेटी अध्यक्ष सालिगराम ठाकुर, जगदीश शर्मा, विचित्र सिंह ठाकुर, अवनीश कुमार, कर्म चंद, वेद प्रकाश पाठक, परस राम ठाकुर, वीर सिंह मस्ताना, सुभाष शर्मा, रंजीत सिंह ठाकुर आदि प्रमुख रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें