फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धामी कॉलेज में समागम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में शुक्रवार को समागम 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों द्वारा दिए योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. जनेश कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मंच संचालन डाॅ. मनीला गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने दीप जलाकर किया। शिक्षक डाॅ. प्रवीण जरेट और डाॅ. ज्ञान के निर्देशन और मार्गदर्शन में संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक का निर्देशन डॉ. साची सूद ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें