शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सांध्यकालीन अध्ययन विभाग के राजनीतिक शास्त्र के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन की कार्यवाही देखी। विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य प्रो. मीनाक्षी फेथपॉल की अगुवाई में यह दौरा किया गया। छात्रों के साथ राजनीतिक शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ़ संजीव कुमार ब्रागटा, रविंद्र कुमार, डॉ़ महेंद्र सिंह यादव, डॉ. इंद्र कुमार नेगी, हिंदी विभाग के डॉ. आशुतोष कुमार और इतिहास विभाग के करतार चंद शामिल रहे। इस दौरान छात्रों को विधानसभा सत्र की कार्यवाही को देखकर सदन की कार्यवाही को समझने का मौका मिला।