शिमला। राजधानी में पानी की राशनिंग के चलते रविवार को आधे शहर में ही पेयजल सप्लाई दी गई। सोमवार को भी आधे शहर में ही पानी आएगा।
कंपनी के अनुसार सोमवार को न्यू शिमला जोन के सेक्टर एक से चार, बीसीएस, डायमंड एरिया, शकराला, विकासनगर, देवनगर, शिवनगर, आंजी, छोटा शिमला जोन के कसुम्पटी बाजार, परिमहल, ऐराहोम, जीवणू कालोनी, खलीनी, संजौली जोन के चलौंठी, ढींगूधार, समिट्री, ढली टनल, नेरीधार, नवबहार, भट्ठाकुफर, नॉर्थ ओक, लक्कड़ बाजार जोन में भराड़ी, कैलस्टन, कुफ्टाधार, केल्टी, शांकली, लक्कड़ बाजार, मशोबरा व्यू, रिचमाउंट, चौड़ा मैदान जोन में अनाडेल, पुलिस लाइन, कोमली बैंक, फागली, रामनगर, समरहिल, कामनादेवी, अपर चक्कर, चौड़ा मैदान, घोड़ा चौकी, संकटमोचन, बालूगंज इलाके में पानी दिया जाएगा।