फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जीतपुर बेहरी में एचपीसीएल के सहयोग से लगेगा इथेनॉल प्लांट, प्रतिमाह 21 करोड़ का राजस्व मिलेगा

Thu, 18 Jan 2024 06:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्लांट का निर्माण हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड व प्रदेश सरकार की ओर से 50:50 प्रतिशत हिस्सेदारी में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हिस्सेदारी में प्रदेश सरकार प्लांट निर्माण के लिए दी जा रही भूमि की लागत भी शामिल होगी।
विज्ञापन
सीएम सुक्खू ने एचपीसीएल के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के सहयोग से ऊना जिले के जीतपुर बेहरी में इथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा। प्लांट का निर्माण एचपीसीएल और प्रदेश सरकार की ओर से 50ः50 प्रतिशत हिस्सेदारी में किया जाएगा। हिस्सेदारी में सरकार की ओर से प्लांट निर्माण के लिए दी जा रही भूमि की लागत भी शामिल होगी। प्लांट के निर्माण से प्रति माह 21 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित होने और प्रतिदिन 1.5 लाख लीटर इथेनॉल उत्पादन का अनुमान है। प्लांट का निर्माण कार्य लगभग दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीरवार को शिमला में एचपीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक की।

सुक्खू ने कहा कि सरकार ने 31 मार्च 2026 तक प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके दृष्टिगत विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए जा रहे हैं। इथेनॉल प्लांट के स्थापित होने से प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यह उद्योग क्षेत्र में विशेषकर किसानों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में दूरगामी भूमिका निभाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव उद्योग आरडी नजीम, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सलाहकार अधोसंरचना अनिल कपिल समेत एचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें