शिमला। राजधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालूगंज में बुधवार को हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग, कचरा प्रबंधन और मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई और इस दिशा में व्यावहारिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। इको क्लब प्रभारी मुकेश की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने कार्यशाला के दौरान तैयार की गई वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई। इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 12 स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। संवाद