फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली कॉलेज में दिया उद्यमिता का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के संजौली महाविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग और राष्ट्रीय उद्यमिता तथा लघु व्यवसाय विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सौर उद्यमिता विषय पर उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 30-30 विद्यार्थियों के दो बैचों को प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर सभी 60 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण में छात्रों को सौर ऊर्जा आधारित परियोजनाओं की योजना, प्रबंधन और क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी दी गई। समापन सत्र में प्राचार्य प्रोफेसर भारती भागड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम डॉ. सरोज नेगी, डॉ. पूर्णिमा थापर और रविंद्र चौहान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें