फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बसंतपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमकॉन (हिमाचल कंसल्टेंसी) और सक्षम क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) ने बसंतपुर ब्लॉक शिमला ग्रामीण में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम 2 सितंबर को समाप्त होगा। इसका मुख्य उद्देश्य समूहों के सदस्यों को उद्यमिता, वित्तीय समावेशन और ऋण सुविधाओं के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम में लगभग 50 स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक, शिमला के वरिष्ठ प्रबंधक आशुतोष शर्मा ने वित्तीय समावेशन और एसएचजी के लिए उपलब्ध ऋण सुविधाओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय योजनाओं के बारे में प्रतिभागियों को बताया। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक, बसंतपुर शाखा की प्रबंधक मनीता पंवार भी उपस्थित थीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर की प्रधानाचार्य सीमा रानी और अर्थशास्त्र अध्यापिका दीक्षा शर्मा ने भी उद्यमिता विकास के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें