जुन्गा (शिमला)। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान में कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या कम है लेकिन महिलाओं का मतदान के प्रति बहुत उत्साह देखा गया। तहसीलदार जुन्गा नारायण सिंह परमार ने बताया कि मतदाताओं की संख्या 68503 हैं, जिनमें 34776 पुरुष और 32718 महिला मतदाता और शेष सर्विस वोटर है। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 108 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से केवल छह क्रिटिकल चिह्नित किए हैं। मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पानी की व्यवस्था की थी। संवाद