शिमला। गदर फ्रंट के अध्यक्ष रवि कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर शिमला समेत पूरे प्रदेश में लावारिस कुत्तों के आतंक की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कुत्तों के काटने की घटनाओं से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा चुनौती बन गई है। उन्होंने सीएम सुक्खू को पत्र लिखकर लावारिस कुत्तों के काटने पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। रवि कुमार ने सीएम को लिखे पत्र में मांग की है कि प्रदेश में हर नगर निकाय और उनके हर वार्ड में कुत्तों के लिए निर्धारित फीडिंग स्थान बनाए जाए और यह स्थान स्कूलों, अस्पतालों तथा बच्चों के खेल क्षेत्रों से दूर होने चाहिए। इसके साथ ही सार्वजनिक सड़कों पर अनियमित फीडिंग रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाए और प्रदेश में सभी नगर निगमों व नगर निकायों की घटना के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। संवाद