शिमला। शहर के साथ लगते जुन्गा के कोटी क्षेत्र के कई गांवों में 10 फरवरी को मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के अनुसार 11 केवी जोघो और गोरपा फीडर कोटी में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान विद्युत अनुभाग कोटी के गांव कोटी, सतलाई, बलोग, डुब्लु, लखोटी, ठूंड, मुंडाघाट, शिलोनबाग, कोटीधार, जटोली, डुमेहर, नाला, भराड़िया, घरोथ, कोहन में मंगलवार सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइन की मरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। ब्यूरो