फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विनोद बने सीएंडवी अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ जिला शिमला के त्रिवार्षिक चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूटीकंडी में हुए। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिला सिरमौर वीर सिंह, जिला सोलन से वर्तमान जिला अध्यक्ष जीतराम रघुवंशी और सह पर्यवेक्षक मनोज कुमार मौजूद रहे। चुनाव में जिला शिमला के 21 खंडों के 75 सदस्यों और खंड प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से चार पदों के लिए चुनाव हुआ। अध्यक्ष विनोद चौहान, महासचिव अचला शर्मा, कोषाध्यक्ष शेर सिंह और जिला शिमला महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी ठाकुर को चुना गया। इस अवसर पर ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ टीचर आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय मुख्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा और अमित ठाकुर मौजूद रहे। सीएंडवी अध्यापक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप कांत शर्मा और सचिव बॉबी गेदटा ने 21 खंडों के सभी शिक्षकों का शांतिपूर्ण ढंग से इन चुनाव को संपन्न करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। 21 खंडों के 1031 सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें