शिमला। दशहरा पर्व पर जाखू मंदिर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने आठ टैक्सियां चलाने का फैसला लिया है। एचआरटीसी के मुताबिक हनुमान मंदिर न्यास ने इस संबंध में मांग की थी। निगम इन टैक्सियों को रिट्ज के अलावा अन्य क्षेत्रों से चलाएगा। इससे लोगों को 12 अक्तूबर को दशहरा पर्व पर जाखू जाने के लिए किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। एचआरटीसी के मुताबिक सुबह 9:00 बजे से टैक्सी सेवा शुरू होगी और शाम 6:00 बजे तक चलाई जाएगी। इसमें रिट्स से चार टैक्सियां नियमित अंतराल के बाद जाखू के लिए चलाई जाएंगी। इसके अलावा एक टैक्सी छोटा शिमला, लक्कड़बाजार से एक, पुराना बस अड्डा से एक और हाईकोर्ट से भी एक टैक्सी नियमित अंतराल के बाद जाखू मदिर के लिए चलाई जाएगी। ब्यूरो