फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नादौन में आठ नेता भाजपा से निष्कासित, दो को कारण बताओ नोटिस

Sun, 19 Feb 2023 10:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन(हमीरपुर)

सार

विधानसभा क्षेत्र नादौन में भाजपा प्रत्याशी की हार का ठीकरा पार्टी के 10 नेताओं पर फूटा है। मंडल भाजपा ने आठ पदाधिकारियों को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। 
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भाजपा प्रत्याशी की हार का ठीकरा पार्टी के 10 नेताओं पर फूटा है। मंडल भाजपा ने आठ पदाधिकारियों को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। जबकि दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंडल भाजपा अध्यक्ष कैप्टन हरदयाल सिंह ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर मंडल भाजपा ने प्रस्ताव पारित कर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रघुवीर सिंह ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, मंडल भाजपा पूर्व कोषाध्यक्ष अमन गुप्ता, पंचायत समिति नादौन के पूर्व अध्यक्ष विनोद पठानिया,  मंडल भाजपा सदस्य प्रकाश ठाकुर, जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष रतन चंद भाटिया और युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रमणीक सिंह परमार को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन

जबकि जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विश्वा कौशल और भारतीय जनता युवा मोर्चा राज्य सचिव जगदीप शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें