फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: आठ कानूनगो बने नायब तहसीलदार, सरकार ने जारी किए पदोन्नति आदेश

Wed, 29 Apr 2026 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 राजस्व विभाग में लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कानूनगो अधिकारियों को नायब तहसीलदार बनाया है। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग में लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कानूनगो अधिकारियों को नायब तहसीलदार बनाया है। अतिरिक्त सचिव राजस्व कमलेश कुमार पंत ने पदोन्नति के आदेश जारी किए। राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति के बाद यह आदेश जारी किए गए। अधिसूचना के मुताबिक संतोष कुमार फील्ड कानूनगो बगशाड़ उप तहसील बगशाड़ जिला मंडी, चुन्नी लाल ऑफिस कानूनगो उप-तहसील छतरी जिला मंडी, रमेश कुमार निदेशक भूमि अभिलेख कार्यालय शिमला, मोहिनी देवी फील्ड कानूनगो कालौहड़ तहसील सुंदरनगर जिला मंडी, धर्मचंद फील्ड कानूनगो निहरी तहसील निहरी जिला मंडी, काली दास ऑफिस कानूनगो एसडीएम धर्मपुर जिला मंडी, धर्म चंद सदर कानूनगो हमीरपुर जिला हमीरपुर व प्रकाशचंद फील्ड कानूनगो सर्कल देओली, तहसील सदर जिला बिलासपुर को पदोन्नत कर नायब तहसीलदार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें