फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में सप्ताह में दो दिन खुली रहेंगी स्टेशनरी की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला दंडाधिकारी गोपाल चंद ने रविवार को बताया कि जिले में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्टेशनरी की दुकान सप्ताह में दो दिन खुली रहेंगी। उन्होंने बताया कि स्टेशनरी की दुकानें सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुली रहेंगी। दुकानों को खोलने के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. कविराज ने बताया कि जिले में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत 70506 लोगों के स्वास्थ्य की जांच और ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी एकत्रित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। 156 व्यक्ति मौसमी बुखार से पीड़ित पाए गए हैं। इन सभी को आवश्यक दवाई दे दी गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में 176 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है, जबकि 32 लोगों ने 28 दिन की होम क्वारंटीन की अवधि पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें