फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के लिए करवाना होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उपनिदेशक ने स्कूल प्रमुखों को 22 से पहले नवीनीकरण करवाने के लिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थी विद्यार्थियों को योजना का लाभ लेने के लिए नवीनीकरण करवाना होगा। उपनिदेशक उच्च शिक्षा लेखराज भारद्वाज ने सभी स्कूल प्रमुखों को 22 अक्तूबर से पहले नवीनीकरण करवाने के निर्देश जारी किए हैं। छात्रवृत्ति की दूसरी और तीसरी किस्त का लाभ लेने के लिए पात्र विद्यार्थियों का सत्यापन जरूरी है। उन्होंने संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को पात्रता शर्तों के आधार पर विद्यार्थियों के सत्यापन प्रमाणपत्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों में स्पष्ट किया है कि प्रमाणपत्र संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य या मुख्याध्यापक के हस्ताक्षर से प्रमाणित होने चाहिए। इन्हें 22 अक्क्तूबर तक जमा करवाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें