फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बीडीओ कार्यालय का शिक्षा मंत्री ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई में 5.36 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे विकास खंड अधिकारी कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि यह भवन लोगों के लिए एक बड़ी सौगात होगा। इसके बनने से कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों को अधिक गति मिलेगी। यह पांच मंजिला भवन बनेगा जिसमें खंड विकास अधिकारी के कार्यालय एवं आवास के अलावा कर्मचारियों के लिए नई तकनीक से युक्त कमरों का निर्माण किया जा रहा है। भवन के प्रथम तल पर एक पुस्तकालय बनेगा। भवन में लिफ्ट का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही कैंटीन भी बनेगी। भवन की सबसे ऊपरी मंजिल में पंचायत समिति हॉल का निर्माण किया जाना है जिसमें समय-समय पर महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन हो सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें